हाथरस, अगस्त 13 -- सहपऊ। क्षेत्र भी साइबर धोखाधड़ी के मामलों से अछूता नहीं है। मंगलवार देर शाम जोधपुर साइबर पुलिस की टीम सहपऊ कोतवाली पहुंची और अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने कस्बे के मोहल्ला शक्यियाना निवासी अर्शिद तथा गांव नगला सेवा निवासी जितेंद्र कुमार और मोनू कुमार को साइबर धोखाधड़ी के मामले में जोधपुर न्यायालय द्वारा जारी आदेश का तामील कराया। जोधपुर साइबर पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस में बताया गया है कि साइबर अपराध से जुड़ी एक घटना में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए खाते में कुछ धनराशि भेजी गई थी। इसी मामले में न्यायालय ने तीनों युवकों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। यह भी पढ़ें- आधार-पैन के दुरुपयोग से खुला फर्जी बैंक खाता, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि जोधपुर साइबर पुलिस ने त...