जोधपुर, जुलाई 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सुबह करीब 10:40 बजे उनका विशेष विमान जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरा, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जोधपुर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से लैस टर्मिनल का निरीक्षण किया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से तैयार किया गया प्रजेंटेशन भी देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली उड़ान (UDAN) योजना की शुरुआत भी की।400 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक टर्मिनल जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह आधुनिक सुविधाओं के साथ राजस्थानी स्थापत्य कला की झलक भी प्रस्तुत करता ह...