नई दिल्ली, जनवरी 12 -- राजस्थान की सियासत में रविवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मंत्री भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के सामने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य जोधपुर सर्किट हाउस का बताया जा रहा है, जहां मंत्री अपने जोधपुर दौरे के दौरान ठहरे हुए थे। वीडियो सामने आते ही इसे लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और समर्थक-विरोधी अपने-अपने तर्क रखने लगे। सुबह की मुलाकात, जो बन गई चर्चा का केंद्र जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल सर्किट हाउस पहुंचे थे। वे ब्लू हेवन पब्लिक स्कूल की मान्यता बहाल कराने की सिफारिश लेकर शिक्षा मंत्री से मिलने आए थे। बताया जा रहा है कि संबंधित...