जोधपुर, जुलाई 18 -- राजस्थान में प्रसूताओं की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में पिछले दो दिनों के दौरान पांच प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आए हैं। सभी महिलाओं का इलाज फिलहाल उम्मेद हॉस्पिटल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि ये सभी प्रसूताएं जिले के अलग-अलग सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से रेफर होकर यहां पहुंची थीं तथा इनमें डिलीवरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लड लॉस) की शिकायत थी। उम्मेद हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने बताया कि पांचों महिलाओं की डिलीवरी अन्य अस्पतालों में हुई थी। डिलीवरी के बाद अधिक रक्तस्राव और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं होने पर उन्हें हायर सेंटर के रूप में उम्मेद हॉस्पिटल भेजा गया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की तबीयत उम्मेद ...