गोरखपुर, सितम्बर 30 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर पांच वीर बहादुर नगर तिघरा निवासी 40 वर्षीय अमित शहानी की राजस्थान के जोधपुर में तेज बुखार से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक अमित करीब दो माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में जोधपुर गए थे और वहां पेंट-पॉलिश का काम करते थे। पिछले एक सप्ताह से वह तेज बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। अमित के पीछे पत्नी, 12 वर्षीय पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शव लाने के लिए परिवार के सदस्य जोधपुर रवाना हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...