गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 22491/92) में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इन डिब्बों में एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकॉनमी कोच शामिल है। इस सुविधा का सीधा लाभ गुरुग्राम के यात्रियों को भी मिलेगा, जिससे उन्हें जोधपुर की यात्रा करने में सहूलियत होगी। रेलवे शेड्यूल के अनुसार, मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन-22491) में जोधपुर से 3 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल ट्रेन चलेगी, किऊल में भी ठहराव यह ट्रेन जोधपुर से दिल्ली आ...