जोधपुर झाल में मिली कछुओं की तीन दुर्लभ प्रजातियां
मथुरा, मई 20 -- मथुरा, जोधपुर झाल वेटलैंड में वन्यजीव विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने कछुओं की तीन प्रमुख प्रजातियों की उपस्थिति रिकार्ड की है। गंभीर संकटग्रस्त प्रजाति के कछुओं की ये उपस्थिति जोधपुर झाल के पारिस्थितिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण संकेत है। रिकार्ड की गईं प्रजातियों में इंडियन फ्लैपशेल टर्टल, स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल और इंडियन रूफ्ड टर्टल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित और वन विभाग के संरक्षण में फरह क्षेत्र स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड में रिकार्ड की गईं कछुओं की प्रजातियों पर बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के ईकोलॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह ने बताया कि वेटलैंड को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने में इन कछुओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इससे पानी में हानिकारक बैक्टीरिया नहीं पनपते। शैवाल और जलीय खरपतव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.