मथुरा, दिसम्बर 11 -- जोधपुर झाल वेटलैंड इस समय वैश्विक स्तर पर संकटग्रस्त प्रवासी पक्षी कॉमन पोचार्ड ने दस्तक दे दी है। वेटलैंड पर इनकी 6 जोड़ियों का एक साथ दिखाई देना जैव विविधता और वेटलैंड की उत्कृष्ट पारिस्थितिकी का मजबूत संकेतक माना जा रहा है। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डिवेलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि इसका वैज्ञानिक नाम अयथ्या फेरिना है। नर का सिर लाल और मादा का भूरा होता है। यह एक मध्यम आकार की गोताखोर बत्तख हैं, जो मुख्यतः रात में भोजन करती है। इसका भोजन जलीय पौधों और अकशेरुकी जीव हैं। मीठे पानी की झीलों, तालाबों, दलदलों और साफ पानी वाली नदियां इसका प्रमुख हेविटाट हैं। इनके समूहों में ब्रूड परजीवीवाद का व्यवहार भी देखा जाता है। आगरा कॉलेज की जन्तुविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमिता सरकार के अनुसार कॉमन ...