जोधपुर, दिसम्बर 22 -- ऑर्गन डोनेशन के क्षेत्र में एम्स जोधपुर ने एक बार फिर मानवता और चिकित्सा सेवा की मिसाल पेश की है। यहां एक 5 साल के बच्चे के ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों की सहमति से उसकी किडनी और लिवर का दान किया गया। इस अंगदान से अब दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी है। बच्चे की दोनों किडनी जोधपुर एम्स में भर्ती मरीजों को प्रत्यारोपित की जाएंगी, जबकि उसका लिवर विशेष फ्लाइट के जरिए दिल्ली स्थित आईएलबीएस (ILBS) भेजा गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार, बालोतरा जिले के गिड़ा क्षेत्र की नाइयों की ढाणी निवासी भोमाराम (5) को बार-बार दौरे पड़ने की समस्या के चलते 15 दिसंबर को एम्स जोधपुर लाया गया था। उसे पीडियाट्रिक इमरजेंसी विभाग में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन सहित कई जरूरी जांचें कीं, जिनमे...