मुरादाबाद, जनवरी 19 -- महानगर के कुछ निर्यातक जोधपुर में आयोजित हुए पांच दिवसीय हस्तशिल्प एक्सपो से बिजनेस लेकर वापस लौटे। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के तत्वावधान में जोधपुर में आर्टिफैक्ट्स शीर्षक से हस्तशिल्प एक्सपो के दूसरे संस्करण का सोमवार को समापन हुआ। मुरादाबाद के भी कुछ निर्यातकों ने इसमें स्टाल लगाकर हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए। परिषद के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने आर्टिफैक्ट्स को सार्थक मार्केट प्लेस के रूप में स्थापित हो जाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...