भभुआ, मार्च 9 -- अधिक मूल्य वाली सब्जियों से आमदनी जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि बाजार में अधिक मूल्य पर बिकने वाली सब्जियों, फूलों व फलों आदि फसलों की नियंत्रित वातावरण में खेती से अधिक आमदनी होती है। ऐसी खेती करने के लिए सरकार अनुदान दे रही है, जिससे भी किसानों को लाभ होगा। इसमें पानी, खाद, कीटनाशक दवा आदि का उपयोग काफी कम होता है, जिससे किसानों की बचत होती है। आधुनिक कृषि का भविष्य है डीएचओ ने बताया कि कैमूर में पॉली हाउस खेती छोटे से खेत से भारी मुनाफा कमाने के इच्छुक किसान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसे आधुनिक कृषि का भविष्य माना जा रहा है। परंपरागत खुले खेतों में खेती के विपरीत पॉलीहाउस खेती, जिसे संरक्षित खेती भी कहा जाता है किसानों को पूरी तरह से नियंत्रित वातावरण में फसलें उगाने का लाभ मिलता है। तापमान, आर्द्रता और सूर्य के...