जमशेदपुर, मार्च 11 -- गैस सिलेंडर की किल्लत और छोटे सिलेंडर में भरे जाने वाले गैस की कीमतों में उछाल का विद्यार्थियों पर भी पड़ा है। दूर-दराज से आकर जमशेदपुर में पढ़ने वाले कई छात्र घर लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, छोटे सिलेंडर में 110 रुपये प्रति किलो गैस के स्थान पर 160 से 200 रुपये किलो गैस भरा जा रहा है। मेस की ओर से भी छात्रों को कहा गया है कि गैस की दिक्कत बढ़ी तो इसे बंद किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...