चंडीगढ़, अप्रैल 16 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में एक ही लड़की से शादी कर चर्चा में आए दो भाइयों की जिंदगी खुशियों से भर गई है। इनकी पत्नी सुनीता ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के 10 महीने बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। दो सगे भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने इस पल को सबसे खूबसूरत बताया है। दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया के जरिये इस अनमोल खुशी को शेयर किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पत्नी और बच्चे के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।सबसे खूबसूरत और यादगार दिन प्रदीप और कपिल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि आज का दिन हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन है। आज हमारी छोटी सी तिकड़ी में एक नन्हा सा मेहमान आया है, जिसने हमारे घर ही नहीं बल्कि हम...