चाईबासा, फरवरी 18 -- जगन्नाथपुर। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के परसमाई गांव स्थित जोड़ा तालाब से 15 फरवरी की सुबह बरामद शव मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस संबंध में हाटगम्हरिया थाना कांड संख्या 05/26 दिनांक 15.02.2026, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मृतक की पहचान भुइयांसाई गांव निवासी बैशाखु ग्वाला (पिता- बिंदु ग्वाला) के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी के फर्दबयान पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव तालाब में फेंके जाने का मामला दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में खुलासा हुआ कि 14/15 फरवरी की रात मृतक को उसके दो मित्रों ने माघ पर्व मनाने के बहाने घर से बुल...