चाईबासा, अगस्त 5 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी वन क्षेत्र के जोजो कैंप स्थित एमएन घोष हाटिंग के पास वर्षों से बंद पड़े खदान से सोमवार देर रात को बीस हजार टन लौह अयस्क चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। नोवामुंडी के रघुनाथ मुंडा ने वन विभाग से नोवामुंडी बस्ती गांव के मुंडा मनवीर सुरेन, सुनील सुरेन और मझगांव खड़पोस के रहने वाले शाहबाज खान के खिलाफ लौह अयस्क की चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रघुनाथ मुंडा ने वन विभाग में सौंपे आवेदन में बताया है कि एमएन घोष हाटिंग के पास वर्षों से सुनील खिरवाल की लौह अयस्क खदान बंद है। वन क्षेत्र से एनओसी नहीं मिलने के कारण खदान नहीं खुल पाया। मौका पाकर सोमवार रात को माफिया गिरोह ने मिलकर लौह अयस्क की चोरी कर लिए है। लौह अयस्क चोरी के लिए प्रयुक्त किए गए पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीन को ...