जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट न्यूवोको विस्टास कार्प में प्लांट परिसर में शुक्रवार को नव वर्ष पर केक कटिंग कर नए वर्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति, यूनियन नेता विजय खां व संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कटिंग की। हरि किशोर गारिकापति ने आने वाले वर्ष में कंपनी के विकास में योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान प्लांट के सुरक्षा आंकड़ों, उत्पादन व डिस्पैच की भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा माह को देखते हुए कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। मौके पर दीपक सरकार, अमित सिंह, आलोक बाजपेयी, समीर कुमार, संजीव सिंह, विजय देव, एनबी थापा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.