जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर। गोविंदपुर के जोजोबेड़ा पार्वती नगर निवासी विनय कुमार सिंह के घर बुधवार को घुसे चार चोर को लोगों ने धर दबोचा। सभी को गोविंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के ग्रिल समेत अन्य सामान बरामद किया है जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11.30 बजे चार चोर घर में रखे सामान समेत ग्रिल चुराकर ले जाने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...