जोजोकबीर में हाथी ने तीन मकान तोड़े,फसल रौंदा
चाईबासा, मार्च 22 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासेया पंचायत अंतर्गत जोजोकबीर गांव के पांडराय बेड़ा टोला में भोजन की तलाश में शुक्रवार आधी रात घुसे जंगली हाथी ने काफी आतंक मचाया। जंगली हाथी रासिका लागुरी, दामू कोड़ा व पांडु कोड़ा के मकानों की दीवार तोड़कर कमरे में रखे अनाज चट कर लिया। जाते-जाते रेंसो सिंकु और मंगल सिंकु के करीब दो एकड़ बगीचे में लगी करेला, लौकी, बरबट्टी, भिंडी, बैंगन, टमाटर आदि सब्जियों की फसल को भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात साढ़े बारह बजे की है। एक जंगली हाथी अचानक गांव में प्रवेश कर गया। गांव के लोग रात को नींद में सो रहे थे। हाथियों ने सबसे पहले रासिका लागुरी के मकान की दीवार को तोड़ घर में रखे आनाज को खाने के बाद घरेलू सामानों को पैर से रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार गिरने की आवाज सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.