जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजयुमो के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता जोगेश्वर प्रसाद के निधन के बाद शनिवार को जादूगोड़ा में आयोजित ब्रह्मभोज में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत जोगेश्वर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य स्मृति को नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। काले ने कहा कि उनका निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...