अयोध्या, फरवरी 24 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्ती चौरा अंतर्गत ग्राम करेरु के करीब गैर समुदाय से जुड़े जोगी का भेष धारण कर भिक्षा मांगने वालों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि मंगलवार को ग्राम विसौली से तीन युवक सारंगी लेकर भिक्षा मांगकर वापस करेरू गांव की तरफ आ रहे थे। रास्ते में सारंगी लेकर भजन गायन कर भिक्षा मांगने निकले युवकों पर ग्रामीणों ने संदेह व्यक्त किया। बीते दिनों से चोरी की घटनाओं से आशंकित ग्रामीणों ने तीनों को रोककर पूछताछ शुरु किया। ग्रामीणों की पूछताछ में सभी मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने की बात बताई। गैर समुदाय से मामला जुड़ा होने की वजह से ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि करेरू गिरजेश त्रिपाठी को दी गई। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने मामले की सूचना पुलिस ...