अल्मोड़ा, मार्च 2 -- रानीखेत सहित चिलियानौला नगर पालिका में होली महोत्सव की धूम मची हुई है। नगर में जहां महिलाएं बैठकी के माध्यम से रंग जमा रही हैं, वहीं पुरुष बैठकी होली भी देर रात तक वाहवाही लूट रही है। चिलियानौला में बधाण गांव की होली पूरे रंग पर है। नगर पालिका के वार्ड छह में होली गायकों ने खड़ी होली के माध्यम से समां बांध दिया। अलग अलग टोलियां रंग और गुलाल के साथ होली का आनंद ले रहे हैं। रानीखेत में महिलाओं ने जमकर होली गायन के माध्यम से समां बांधा। चिलियानौला में होल्यारों ने घर घर जाकर होली गायन किया, होल्यार चीर के साथ होली गायन कर रहे थे। रविवार को होली गायन की धूम मची रही। यहां नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व प्रधान कवींद्र सिंह कुवार्बी, सभासद सुंदर सिंह कुवार्बी, मदन सिंह कुवार्बी, ललित बोरा, इंद्र सिंह देव, हरीश देव, राजू...