मुंगेर, मार्च 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर श्याम बाबा कमेटी की ओर से मनाए जा रहे दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का समापन शुक्रवार की देर रात्रि में गीत, संगीत और झांकी की प्रस्तुतियां के साथ किया गया। बाबा की शान में एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत जमालपुर के उभरता भजन गायक हर्ष शर्मा ने गणेश वंदना से की। इसके बाद घर में पधारो गजानंद जी, होली खेले रधुवीरा अवध में होली खेले रधुवीरा और जोगीरा सारारारा के भजनों की बोल सुनाकर भक्तों को झुमा दिया। वहीं हरियाणा से आए जतिन जिंदल ने होली खेले रंग और गुलाल से सहित अन्य प्रस्तुति दी। इधर, हरियाणा और दिल्ली के ग्रुप टीम ने विभिन्न देवी-देवताओं और श्रीकृष्ण-राधा रास लीला पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया। इससे पूर्व अखंड ज्योत के मुख्य यजमान संजय अग्...