गाजीपुर, मई 2 -- सेवराई । गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार की रात एक धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गांव के प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा की पिंडी से चोरों ने सोने की एक आंख चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह को हुई जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे। सूचना मिलते ही सेवराई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया। हालांकि कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- विरोध के बाद भी मिर्जाचौकी में रेलवे प्रशासन ने तोड़ा ब्रह्म स्थान व शनि मंदिर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...