सासाराम, अगस्त 13 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के दिनारा क्षेत्र के जोगिया गांव में हुए हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष व दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश यादव ने रालोमा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखकर दिनारा विधायक सह रालोमा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह की भूमिका पर सवाल उठाया है। पत्र में श्रीयादव ने आरोप लगाया कि विधायक पीड़ित पक्ष को बरगलाकर हत्यारोपी अजीत तिवारी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बेटे दीपक चौधरी से कथित तौर पर पहले से तैयार एफआईआर पर हस्ताक्षर कराया गया। आरोप लगाया कि एफआईआर में मृतक चंद्रेश्वर चौधरी के आरोपी के घर चाय पीने जाने की बात कही गई है, जबकि परिजनों के अनुसार वह मजदूरी मांगने गए थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बहुजनों के...