कुशीनगर, अप्रैल 12 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद।सांस्कृतिक भड़ैती, फूहड़पन और जनसंस्कृतियों के संवर्द्धन के लिए क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी गांव में शुरू हुआ भारतीय लोक जीवन की जीवंतता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव 19 वें लोकरंग महोत्सव का आगाज़ लोकरंग पत्रिका 2026 के लोकार्पण से हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने लोक संस्कृतियों को जीवन्त कर दिया।अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका लोकरंग 2026 का उद्घाटन देश के जाने-माने विद्वान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष देश हरियाणा पत्रिका के प्रोफेसर सुभाष चन्द्र सैनी ने करते हुए कहा कि आज ज्योति बा फुले का 200 वा जयंती है। ऐसे आयोजन को 19 वर्षों से हो रहा है, निश्चित ही आयोजकों का जुनून माना जायेगा। यह लोक कलाओं को ऊर्जा देने का मंच है यह हमारी विरा...