जोगा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पलामू, मई 2 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना के जोगा गांव निवासी रविंद्र कुमार की 27 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी ने शुक्रवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था इसके बाद कविता ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद लोगों ने जब घर का दरवाजा बंद देखा तो उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और आनन फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर गढ़वा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, आधी रात में फंदे से लटकी मृतका के पिता सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.