अररिया, अगस्त 22 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की ओर से रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली को करीब 80 ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें जोगबनी से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 13211/13212 तथा जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 13213/13214 में वर्तमान 18 कोच की जगह 24 कोच किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं जोगबनी-रक्सौल के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या 15501/15502 में भी 13 कोच से बढ़ाकर 24 कोच करने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 80 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच, अब ...