अररिया, अप्रैल 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सघन जांच में जुटी थी। जोगबनी कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें सीमा पार आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, केवल यात्रियों ही नहीं बल्कि वाहनों की भी सख्ती से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। सीमा पर बढ़ी सतर्कता के कारण लोगों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, हालांकि सुरक्षा बलों का कहना है कि यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। यह भी पढ़ें- सशस्त्र सीमा बल बथनाहा व नेपाल स...