अररिया, मई 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया-गलगलिया नवनिर्मित रेल लाइन के विंडो ट्रायल इंस्पेक्शन के दौरान शुक्रवार को अररिया कोर्ट पहुंचे एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव से फारबिसगंज के विभिन्न रेल एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, डीआरयूसीसी सदस्य राजा मिश्रा, रेल संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य पवन मिश्रा तथा स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सुशील घोषाल शामिल थे। सौंपे गए मांग पत्र में जोगबनी-कोलकाता त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन चलाने,जोगबनी में वाशिंग पिट लाइन निर्माण कार्य में तेजी लाने, प्रस्तावित लक्ष्म...