अररिया, अप्रैल 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में ट्रैफिक जाम की समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। हर दिन लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर आपात स्थिति में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है जिससे मरीजों को समय पर ईलाज मिल पाना मुश्किल हो जाता है। मुख्य बाजार, सीमा स्थित गांधी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर ऑटो रिक्शा, सिटी और सीमा के गांधी चौक के समीप नेपाली मारुति वैन की वजह से लगातार भीड़ बनी रहती है। सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और अनियंत्रित वाहन परिचालन जाम को और बढ़ा देता है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन समय-समय पर जाम हटाने की कोशिश करता है और कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य भी हो जाती है, लेकिन जैसे ही प्रशासन की टीम वहां से हटती है कुछ ही देर में फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.