अररिया, मार्च 23 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर जोगबनी के पांच ईदगाहों में ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुख्य ललित पथ स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के इमाम अमजद रहमानी सहित अन्य इमामों ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि एक महीने के रोजे के बाद ईद का त्योहार आता है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के ईओ मयंक कुमार एवं जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं अररिया और फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान, मुख्य पार्षद रानी देवी आदि ने अपने शुभचिंतकों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर अनवर राज...