जोगबनी बॉर्डर पर नेपाल पुलिस की पहचानपत्र जांच से घंटों जाम
अररिया, मई 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही सघन पहचानपत्र जांच के कारण जोगबनी बॉर्डर पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ट्रेन आगमन के समय सीमा पार करने वाले यात्रियों की लंबी कतार लग रही है, जिससे जोगबनी स्टेशन रोड से लेकर मुख्य सीमा द्वार तक घंटों जाम की स्थिति बनी रह रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि नेपाल प्रवेश के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र की गहन जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया धीमी होने के कारण सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। खासकर मरीजों, विद्यार्थियों, दैनिक मजदूरों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को और गंभीर बनाने का काम स्टेशन रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़ी टैक्सियों और ई-रिक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.