अररिया, मार्च 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर इन दिनों सिटी रिक्शा सहित अन्य छोटे वाहनों से धड़ल्ले से माल ढुलाई की जा रही है। नियम के अनुसार सिटी रिक्शा में चालक के अलावा अधिकतम चार यात्रियों को बैठाने का प्रावधान है, लेकिन इसके बावजूद कई सिटी रिक्शा चालकों द्वारा इसका इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए किया जा रहा है। स्थिति यह है कि सिटी रिक्शा में क्षमता से अधिक सामान लादकर फारबिसगंज से सीधे जोगबनी और आसपास के क्षेत्रों तक सामग्री पहुंचाई जा रही है। कई जगहों पर सिटी रिक्शा में ओवरलोडिंग कर विभिन्न प्रकार की सामग्री ढोते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, पिकअप वैन में खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री तथा ट्रेकर जैसे वाहनों से भी सीमेंट, ईंट व अन्य निर्माण सामग्री ओवरलोड कर धड़ल्ले से ढुलाई की जा रही है। सड़...