अररिया, अप्रैल 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं, हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या-03 निवासी संजीत यादव द्वारा अपने घर से प्रतिबंधित कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची, तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। काफी प्रयास के बावजूद वह पकड़ में नहीं आया और फरार हो गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। इसमें नाइटोजेपम टैबलेट के 108 प...