पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26301/26302) का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव स्वीकृत किया गया है। इस निर्णय से पूर्णिया सहित पूरे कोसी-सीमांचल के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सांसद पप्पू यादव ने इस पहल के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पूर्णिया, कोसी और सीमांचल की जनता की ओर से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाकर लगातार प्रयास किया गया, जिसका परिणाम अब सामने आया है। सांसद ने कहा कि रेल सुविधाओं का विस्तार पूर्णिया और कोसी-सीमांचल के विकास से सीधे जुड़ा हुआ है। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस जोगबनी से चलकर फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया जंक्शन, बनमनखी जंक्शन, दौरम मधेपुरा, सहरसा जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, समस्ती...