अररिया, जनवरी 3 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सीमांचल क्षेत्र के लिए जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग अब तेज होने लगी है। चिकित्सा शिक्षा, रोजगार, व्यापार और इलाज के लिए दक्षिण भारत पर निर्भर हजारों लोगों के लिए यह ट्रेन किसी जीवनरेखा से कम नहीं है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों में 30 से 40 प्रतिशत यात्री नेपाल के होते हैं, जिनमें छात्र, व्यापारी और बड़ी संख्या में मरीज शामिल रहते हैं। खास बात कि चुनाव से पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोगबनी से ईरोड तक अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की घोषणा की थी। उस घोषणा से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में बड़ी उम्मीद जगी थी। लेकिन वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन, रविवार को ही ईरोड के लिए चल रही है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.