बहराइच, जून 8 -- तेजवापुर, संवाददाता । नियमित वाहन चेकिंग ही नही यातायात जागरूकता को तमाम मुहिम चलाई जा रही है। इसी नौ जून से टूरिस्ट बसों की जांच की मुहिम शुरू हो रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन ऐसे में सोमवार को बहराइच जिले के देहात कोतवाली के गोलवा घाट स्थित मरी माता मंदिर के पास सड़क पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एक बाइक पर छह लोगों के सवार फर्राटा भरते दिखे। राहगीरों ने इनकी मोबाइल से फोटो शूट की गई। एक ही बाइक पर बिना हेल्मेट पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे सहित कुल छह लोग सवार रहे। यह नजारा गोलवा घाट स्थित मरी माता मंदिर के पास का है, जहां बाइक चालक दो से अधिक को सवार कर तेज रफ्तार से फर्राटे भरता नजर आया।

दुर्घटना का खतरा एक बाइक पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सफर करना न केवल यातायात नियमों का उल्लं...