नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत को अब सिर्फ नई तकनीक अपनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उसे साहस के साथ नवाचार करना चाहिए और नई तकनीक बनाने में दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश अब उस दौर से आगे निकल चुका है, जहां दूसरे देशों में बनी तकनीक को अपनाकर ही काम चलाया जाता था। अब भारत खुद समाधान तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है। दिल्ली में आयोजित 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवा भारतीय वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप करने वालों का आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा इस बात का साफ संकेत है कि विज्ञान और तकनीक के प्रति देश का नजरिया बदल चुका है। कॉन्क्लेव से पहले स्टार्टअप प्रतिनिधियों से बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने ...