जोखाबाद चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- कोतवाली क्षेत्र की जोखाबाद पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी हरेन्द्र सिंह, दरोगा शैलेंद्र कुमार और आरक्षी अखिलेश कुमार को गंभीर आरोपों के चलते एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। इससे पहले चौकी प्रभारी हरेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर किया जा चुका था, जबकि दरोगा शैलेंद्र कुमार और आरक्षी अखिलेश कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एसएसपी के द्वारा की गई कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। नोएडा निवासी विक्रांत त्यागी ने डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी और एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने बिना मुकदमा दर्ज किए उसकी कार कब्जे में ली, मारपीट की, गाली-गलौज की और एक लाख रुपये की मांग की। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.