अररिया, मई 17 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट थाना क्षेत्र के हरदार पंचायत स्थित चमनपुर वार्ड संख्या 11 के पास शनिवार की शाम कनकई नदी में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से एक का शव शनिवार की देर रात तो दूसरा शव रविवार सुबह बरामद हुई। घटना उस वक्त हुई जब दोनो बच्ची कनकई नदी किनारे घास काटने गई थी। इसी बीच पैर धुलाने के दौरान फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों में हरदार पंचायत स्थित चमनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी वदूद की पुत्री तमन्ना (12 वर्ष) और मोहम्मद बबलू की बेटी सबा नाज (13 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद जहां मृतका के घरों में कोहराम मचा है वहीं चमनपुर गांव में मातम पसरा है। यह भी पढ़ें- कनकई नदी में बह गईं 12 साल की तमन्ना, 13 की सबा नाज; बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा दोनो मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।...