अररिया, मार्च 18 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को 15 पैक्सों में मतदान कराया जाएगा। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों को भेज दिया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। बीडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। चुनाव कार्य में लगे कर्मियों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। बीडीओ ने म...