अररिया, फरवरी 14 -- जोकीहाट, (ए.सं)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के बनमत्तर गांव में शुक्रवार को पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में हुई मारपीट में लाठी-डंडे और फरसा चलने से दोनों पक्षों के कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। शुक्रवार को इसी बात पर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से अचानक हथियारों के साथ हमला शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों में एक पक्ष के नाजरीन, नाजमीन और माजरिन व दुसरे पक्ष के बीबी फिरोजा, शबनम खातून, ताजुद्दीन और इसहाक शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.