नई दिल्ली, जुलाई 20 -- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम स्तर पर पहुंच गया है। ईरान जॉर्डन को निशाना बनाकर लगातार मिसाइलें दाग रहा है। इसी बीच अमेरिका ने अपने एक और सैनिक की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले भी दो अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है। वहीं ईरान पर भड़के अमेरिका ने सोमवार सुबह ही भयंकर हमले कर दिए। बता दें कि होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों में तनाव इस कदर बढ़ गया है कि पिछले ही महीने हुई अंतरिम डील धरी की धरी रह गई। अब दोनों ही तरफ से समझौतों को मानने से इनकार कर दिया गया है।फिर बंद हो गया होर्मजु अमेरिका और ईरान के इस तनाव के बीच होर्मुज से आवाजाही एक बार फिर बंद हो गई है। वहीं दुनिया ऊर्जा संकट के मुहाने पर आ खड़ी हुई है। बीते दिनों होर्मुज से गुजरने वाले दो जहाजों में आग लग गई। इसके बाद ईरान ने अमेरिका पर ठीकरा फोड़ते ...