आरा, जनवरी 29 -- आरा। सदर अस्पताल के गेट पर स्थित गांधी स्मारक पर गुरुवार को प्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह भाजपा चिकित्सा मंच के अध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा। गांव गरीब मंच के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ सिन्हा ने कहा कि स्व. जॉर्ज फर्नांडिस प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनता पार्टी के कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री थे। उनके सिद्धांत एवं विचार से देश काफी लाभान्वित हुआ और देश की प्रगति, उन्नति में उनकी जीवनी प्रेरणा दायक है। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने जॉर्ज फर्नांडीज की समाज सेवा के प्रसंग को विस्तार से कहा। अन्य वक्ताओं में थे कुंवर सेना के निर्मल सिंह और पूर्व सैनिक मनमोहन सिंह। जयप्रक...