जॉर्ज फर्नांडिस की स्मृति में राष्ट्रीय सेमिनार तीन से
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बीआरए बिहार विवि में जॉर्ज फर्नांडिस की स्मृति में तीन व चार जून को राष्ट्रीय सेमिनार होगा। इसकी तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को उनके आवास पर बैठक हुई। इसका विषय 'राष्ट्रीय सेमिनार एवं जॉर्ज फर्नांडिस स्मृति व्याख्यानमाला' है। लिच्छवी फाउंडेशन और हिन्द-मजदूर किसान पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा बैठक में तय की गई। संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि कंपनीबाग स्थित जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार, विधायक सरयू राय, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार समेत कई प्रमुख वक्ता शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- जॉर्ज फर्नांडिस की स्मृति में राष्ट्रीय सेमिनार तीन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.