वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। जॉर्जिया में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 10.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर भेलूपुर थाने में दुर्गाकुंड स्थित आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालकों पर केस दर्ज किया गया है। पटना के आनंदपुरी बोरिंग कैनाल रोड प्रांगण की प्रेमलता कुमारी ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। आरोप है कि शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी आरोपी नहीं लौटा रहे। इसके बदले भी दो लाख रुपये मांग रहे हैं। आरोप है कि उनके बेटे शिवम कुमार का जॉर्जिया में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर दुर्गाकुंड के मानस नगर के आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक संजय तिवारी, विवेक यादव, पंकज धामी, श्वेता सूद, विष्णु उपाध्याय ने ठगी की। पिछले पांच माह में चेक एवं नगद आदि के माध्यम से गुमराह कर पैसे लेते रहे हैं। बीच-बीच में प्...