प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज। पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, प्रोटोकॉल एवं लाइंस जोगेंद्र लाल को अब अपर पुलिस उपायुक्त नगर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं, निरीक्षक रूकुमपाल सिंह को जार्जटाउन और निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...