नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने 'कैश ऑन डिलीवरी' (सीओडी) वाले ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू कर दिया है। कंपनी के ऐप पर विकल्प से यह जानकारी मिली है। ऑर्डर के बिल में यह शुल्क 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से दिखाई दे रहा है। यह शुल्क उन ग्राहकों पर लागू होता है, जो 'कैश ऑन डिलीवरी' यानी डिलीवरी के समय भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं। हालांकि, यह शुल्क सभी ऑर्डर के लिए समान नहीं है। अलग-अलग उपयोगकर्ताओं और ऑर्डर की राशि के आधार पर अलग शुल्क दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Zomato से खाना मंगाना हुआ मंहगा, इन ग्राहकों को देना होगा 5 रुपये अधिक इस शुल्क को निर्धारित करने का सटीक आधार अभी स्पष्ट नहीं है। यह शुल्क ऑर्डर की राशि, ग्राहक के स्थान या किसी अन्य मानदंड से जुड़ा है या नहीं...