प्रयागराज, अगस्त 5 -- कांग्रेस ने आठ अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में छात्रों की गूंज अभियान का पोस्टर जारी किया। पोस्टर में जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा, प्रयागराज चलो, इतिहास रचते हैं, शिक्षा क्रांति और अब छात्रों की गूंज सत्ता की जड़ें हिला देगी... जैसे नारे प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। हालांकि, छात्र संघ भवन का गेट खुलवाने के लिए छात्रों से तीखी बहस भी हुई। इस दौरान अजय राय ने कहा कि प्रयागराज प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र है, लेकिन वर्षों से भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और अधूरी भर्तियों ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आगामी चुनाव मे...