मुंगेर, मार्च 8 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती की। कैंप में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सिस ट्रेनिंग सेंटर चकाई जमुई के भर्ती अधिकारी राजीव रंजन भारती ने बताया कि कंपनी ने सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र थे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12 हजार से 29 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...